ईयररिंग, मोजा और अंडरगारमेंट तक गायब…, उदयपुर गैंगरेप कांड, डैशकैम में कैद हुई करतूत- Gang Rape Case

खबर शेयर करें -
udaipur-gang-rape-case ceo-and Others raped manager got recorded in dashcam

Udaipur Gang Rape Case: उदयपुर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जो आपको कॉरपोरेट वर्ल्ड के अंदर सेफ्टी और भरोसे के दावों पर संदेह करने पर मजबूर कर देगा। दरअसल यहां पर एक निजी कंपनी में मैनेजर की पोजीशन पर काम करने वाली युवती ने सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

चलती कार में युवती के साथ ये घिनौनी हरकत की गई। गैंगरेप के बाद युवकी का मौजा, ईयरिंग और यहां तक की अंडरगारमेंट तक गायब कर दिए गए। उदयपुर गैंगरेप कांड में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में सबसे चौंकाने वाला मोड तब आया जब कार के डैशकैम (Dashcam) में आरोपियों की सारी घिनौनी करतूतें और बातें कैद हो गई।

dashcam

उदयपुर गैंगरेप कांड: आफ्टर पार्टी के बहाने हैवानियत Udaipur Gang Rape Case

इस हाई-प्रोफाइल केस में डैशकैम(Dashcam) की रिकॉर्डिंग सबसे बड़ा सबूत बनकर उभरा है। दरअसल ये घटना 20 दिसंबर 2025 की रात की है। उदयपुर के शोभागपुरा इलाके में एक नामी होटल में कंपनी के सीईओ की बर्थडे और नयू ईयर पार्टी आयोजित की गई थी। इसी कंपनी में पीड़िता मैनेजर के पद पर तैनात थी। इस पार्टी में वो भी शामिल हुई। करीब 1:30 बजे तक पार्टी चली। पार्टी में शराब भी चली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां शादीशुदा आदमी ने लड़कियों के कपड़े पहनकर इस तरह मौत को लगाया गले

पीड़िता नशे में थी। पार्टी खत्म होने के बाद वो थकान और नशे से बेसुध हो गई। इसी बीच सीईओ की पत्नी ने बाकी आरोपियों के साथ उसे घर छोड़ने की बात कही।

ईयररिंग, मोजा और अंडरगारमेंट तक गायब…,

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो तबीयत खराब होने पर घर लौटना चाहती थी। लेकिन तभी कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने ‘आफ्टर पार्टी’ का प्रस्ताव रखा। 1:45 के करीब उसे कार में बैठाया गया। पीड़िता को लगा कि वो उसे घर छोड़ेंगे। कार में एग्जीक्यूटिव हेड का पति और कंपनी का सीईओ पहले से ही मौजूद था।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में अवैध रूप से बनाई 5 अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
dashcam

एक-एक कर चलती कार में किया बलात्कार

कार में ही पीड़िता को कुछ सिगरेट जैसा पिलाया गया। जिससे वो और भी ज्यादा बेसुध हो गई। जिसके बाद उसे बाकी की घटना साफ तौर पर याद नहीं। थोड़ा होश आने पर उसने महसूस किया कि सीईओ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बारी-बारी से सीईओ और महिला हेड के पति ने चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया।

udaipur-gangrape-case news

सुबह का खौफनाक सच और डैशकैम का खुलासा

दरिंदगी के बाद आरोपियों ने उसे सुबह पांच बजे उसके घर के बाहर छोड़ दिया। पूरी तरह से होश में आने के बाद उसने देखा कि उसके शरीर में घाव और चोट के निशान थे। उसके कान की बाली (Earring), मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे।

यह भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी

दहशत में युवती ने हिम्मत जुटाकर उस कार के डैशकैम की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग चेक की। जिसमें उन घंटों में आरोपियों के बीच बातचीत और पूरी हरकतें रिकॉर्ड हो गई थी। यहीं वीडियो इस केम में सबूत बनकर सामने आया।

आफ्टर पार्टी के बहाने हैवानियत

23 दिसंबर को उदयपुर के महिला थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज की। इस केस का जिम्मा महिला अपराध अनुसंधान सेल की एएसपी (ASP) माधुरी वर्मा को सौंपा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसके बाद कार के डैशकैम की फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की माने तो इस केस में डैशकैम की रिकॉर्डिंग प्राइमरी एविडेंस है। इसी के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी तेज कर दी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999