मंगलवार को भी होगी गैस की होम डिलीवरी, घर पर रहें उपभोक्ता

खबर शेयर करें -

सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा जारी वितरण रोस्टर के अनुसार मंगलवार को भी क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में गैस वितरण किया जाएगा।

रोस्टर के तहत 25 एकड़ कॉलोनी, लालकुआं वार्ड-05, हरीपुर बच्ची, हरीपुर लच्छी, धनपुर, राधाबंगर, सिंघल फार्म, देवरामपुर, परमा, जयराम, तुलारामपुर, दुर्गापालपुर मोतीराम, पेशकारपुर और हल्दुचौड़ जग्गी क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पांच जिलों में आज फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

एजेंसी के अनुसार 01 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कन्फर्म कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद की बुकिंग वाले उपभोक्ता इस वितरण में शामिल नहीं होंगे।

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक रूप से लाइन लगाने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बारावफात जुलूस को लेकर बवाल, बरेली में आमने-सामने हिंदू-मुस्लिम, सूरत में भी तनाव

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे घर पर ही रहें और गैस वाहन का इंतजार करें, ताकि भीड़ से बचते हुए आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999