देहरादून में बढ़ने लगे डेंगू का प्रकोप, अब तक 10 मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

472 cases of dengue in last one week in Delhi, 3 deaths

राजधानी देहरादून में डेंगू का प्रकोप अभी से बढ़ने लगा है। सरकारी अस्पतालों में मार्च से अब तक डेंगू के 10 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद से ही स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है /

देहरादून में बढ़ने लगे डेंगू का प्रकोप

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों के लिए डेंगू की एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विभाग की ओर से डेंगू पॉजिटिव पाए गए मरीजों की आईडीएसपी पोर्टल पर रिपोर्ट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: वाहन हटाने की बात पर पुलिस ने की कार्रवाई, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

समय से पहले आने लगे डेंगू के केस

बता दें आमतौर पर जुलाई के बाद डेंगू के मामले सामने आते हैं। लेकिन इस बार समय से पहले डेंगू के पॉजिटिव मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डेंगू के लक्षण दिखने पर मरीजों की एलाइजा जांच करवाई जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999