उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फ़बारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 24 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है।

24 मार्च को मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 24 मार्च को गढ़वाल मंडल के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश होने के आसार हैं। जबकि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इस दिन होंगे छात्र संघ चुनाव

29 मार्च तक जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 29 मार्च तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसमें नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग शामिल हैं। तापमान की बात करें तो कल देहरादून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999