
राज्य के अल्मोड़ा जिले सप्तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल के शौचालय में सोमवार सुबह एक भ्रूण फेंका मिला। इससे हड़कंप मच गया। पता लगाया जा रहा है कि ये भ्रूण शौचालय में किसने फेंका। भ्रूण करीब 5 माह का बताया जा रहा है। 24 अप्रैल यानी बीते रविवार को अस्पताल बंद होने के चलते शौचालय बंद था। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि बीते शनिवार को किसी ने यह भ्रूण शौचालय में फेंका होगा।