लाल कुआं नगर पंचायत अध्यक्ष का यह चेहरे लड़ेंगे चुनाव

खबर शेयर करें -

लालकुआं। स्थानीय निकाय चुनाव में आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद लालकुआं सीट पिछड़ी जाति पुरुष के लिए आरक्षित हो गई है, तथा आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब विधिवत चुनाव का बिगुल बज चुका है, जो नेता अब तक अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे थे वह अब स्वयं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।
शाम 5 बजे आरक्षण की पुनः स्थिति स्पष्ट होने तथा आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक विभिन्न राजनीतिक दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में आ गये है, जिन महिलाओं का चुनाव लड़ना अब तक तय माना जा रहा था, आरक्षण आपत्ति के निस्तारण के दौरान लालकुआं की सीट ओबीसी महिला से ओबीसी सामान्य होने के बाद अब उनके पति जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं, तथा अपने-अपने समर्थकों को फोन करके तथा संदेश भेजकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं। पिछड़ी जाति के पुरूष दावेदारों में चमक आ गयी है, पिछड़ी जाति से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनाथ पंडित, भाजपा के महामंत्री सुरेंद्र सिंह लोटनी, युवा भाजपा नेता राकेश गुप्ता (बाबू), कांग्रेस पार्टी से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलेश यादव, कांग्रेस पार्टी से शिल्पी देवी और कांग्रेस के नगर महामंत्री माजिद अली मुख्य रूप से दावेदार हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद अब आगामी 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्र जमा करने की तिथि निश्चित की गई है, इसके बाद 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच, 2 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी, 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह का आवंटन तथा 23 जनवरी को मतदान एवं 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी, ताकि गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ही ध्वजारोहण कर सके। इसकी तैयारी में तमाम दल एवं संभावित प्रत्याशी पूरी तरह जुट चुके हैं।
फाइल फोटो:-
प्रेमनाथ पंडित
कमलेश यादव
सुरेंद्र लोटनी
राकेश गुप्ता(बाबू)
शिल्पी देवी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रिटायर फौजी ने किया पड़ोस ने रहने वाली बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर खुखरी से हमला, हालत नाजुक
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999