Dehradun में जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने ऐसे बचाई जान

खबर शेयर करें -

 

dehradun-news-12-year-old-girl-was-swept-away-in-jakhan-river

राजधानी देहरादून में बीते दिन मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां बारिश के बीच 12 साल की बच्ची जाखन नदी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि गनीमत रही कि वहां मौजूद छुट्टी पर आए एक फौजी और तीन युवकों ने तत्परता दिखाई। अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

Dehradun में जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने दोस्तों के साथ जाखन नदी का पानी देखने गई थी। इसी बीच अचानक से उसका पैर फिसल गया। जहां वो नदी के तेज बहाव में बहने लगी। छुट्टी पर आए फौजी अजय कुमार की नजर तुरंत बहती बालिका पर पड़ी।

यह भी पढ़ें -  Ankita bhandari case: CBI जांच की संस्तुति पर श्रेय की जंग तेज, दर्शन भारती ने रखा अपना पक्ष

फौजी और उसके साथियों ने बच्ची की बचाई जान

उन्होंने और उनके साथियों आशुतोष, राहुल और तुषार ने बिना देरी किए नदी में बच्ची को बचाने के लिए छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर बच्ची को बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच गई।

सभी के साहस की सराहना

इस घटना के बादग्राम प्रधान निशा देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने अजय कुमार और उनके साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस की सराहना की

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दिनेशपुर : अपराधियों के गढ़ बन रहे ठंडा नाले के अतिक्रमण का हुआ ध्वस्तीकरण,एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई…
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999