गुरु पूर्णिमा पर सीएम धामी का संदेश पहुंचा मानेश्वर धाम, स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने दिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

 

cm-dhami-guru-purnima-message-maneshwar-mahadev-temple-champawat

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री धामी का आध्यात्मिक संदेश पहुंचा मानेश्वर धाम पहुंच गया है। ऐसे में स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने जनकल्याण और समृद्ध उत्तराखंड का आशीर्वाद दिया। 

गुरु पूर्णिमा पर सीएम धामी का संदेश पहुंचा मानेश्वर धाम

दरअसल गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिक परंपरा और गुरु-शिष्य संस्कृति के प्रति अपनी आस्था का परिचय देते हुए मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश परम पूज्य स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज को अपना शुभकामना संदेश भेंट कराया। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ आध्यात्मिक मूल्यों को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

धामी का संदेश स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज को ससम्मान भेंट किया

चम्पावत स्थित मानेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज को ससम्मान भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में संत समाज को समाज की नैतिक शक्ति बताते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद ही लोकसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 

यह भी पढ़ें -  38th National Games : कयाकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की रीना ने किया गोल्ड पर कब्जा

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा ये

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मानेश्वर महादेव मंदिर में होने वाली लोककल्याण की प्रार्थनाएँ पूरे प्रदेश को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर मार्गदर्शन की कामना करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना में संत समाज की भूमिका को अनुकरणीय बताया।

यह भी पढ़ें -  सपा के हल्द्वानी मेयर प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान,9 नामांकन निरस्त_8 बाहर

धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने सीएम धामी को दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने भगवान मानेश्वर महादेव से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश तथा जनसेवा में निरंतर सफलता की प्रार्थना की। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी आशीर्वाद दिया।

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने सीएम का आभार व्यक्त किया

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और संत-महात्माओं को मुख्यमंत्री द्वारा गुरु पूर्णिमा का शुभकामना संदेश भेजना भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: सुशासन उत्कृष्टता के लिए IAS बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड में खुशी की लहर

मानेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने मानेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर चम्पावत और पूरे उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की। साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा और लोककल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया। 

प्रदेश के विकास और जनकल्याण की कामन

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आध्यात्मिक आस्था, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का ये संगम एक बार फिर उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा को सशक्त करता दिखाई दिया। मुख्यमंत्री का ये संदेश केवल शुभकामना नहीं, बल्कि संत समाज के प्रति सम्मान और लोककल्याण के संकल्प का भी सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999