यह दिनदहाड़े हुआ मां बेटी का कत्ल, इलाके में सनसनी, आरोपी खुद पहुंचा पुलिस के पास

खबर शेयर करें -

काशीपुर में दिनदहाड़े मां-बेटी का कत्ल होने से सनसनी फैल गई। हत्या कर हत्यारा खुद ही आला ए कत्ल के साथ थाने पहुंच गया है।

मिली जानकारी आज सुबह लगभग 10.30 बजे मौ. अल्ली खां में मजार वाली गली, इमली चौक के पास रहने वाली शीबा कार चलाना सीखकर अपने घर आ रही थी कि घर के पास ही गली में सलमान ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सलमान ने घर जाकर शीबा की मां शबाना उर्फ ननिया की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे ने खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक शबाना के पति और पुत्र दुबई में काम करते हैं। वे अभी कुछ दिन पहले ही घर से वापिस दुबई गये हैं। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी से मान रहे विजेता, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने BJP पर बोला तीखा हमला
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999