पहाड़ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

खबर शेयर करें -

 

minor-girl-rape in almora-accused arrested

अल्मोड़ा में दन्या थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें आरोपी ने लड़की के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। जिसे वो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। आरोपी ने लड़की को जान से मार देने की भी धमकी दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले के लिए विशेष टीम गठित की। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
almora

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो

दरअसल 12 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ सुहैल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटोज वायरल करने की भी धमकी दी।

वायरल करने की दी धमकी

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (M) और 351 (3) के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धारा 5 (1)/6 के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें -  यहां अनियंत्रित बाइक खेत में पलटी, बाइक सवार की हुई मौत

पुलिस ने आरोपी सुहैल को किया गिरफ्तार

इसी बीच आज आरोपी सुहैल को चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की तरफ जाते हुए दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999