चम्पावत -गोरलचौड़ ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 89 कार्मिकों ने लिया भाग*

खबर शेयर करें -
    रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट 

डॉ. आर.एस. टोलिया, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सत्र गोरलचौड़ स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के कुल 89 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिवस के सत्र में प्रतिभागियों को वेतन निर्धारण, लैंगिक मुद्दों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें -  18 नेता नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

विशेषज्ञों द्वारा नियमावली, प्रक्रियाओं एवं व्यवहारिक पहलुओं को सरल एवं उदाहरणात्मक ढंग से समझाया गया, जिससे कार्मिकों की प्रशासनिक दक्षता एवं लैंगिक संवेदनशीलता में वृद्धि हो सके।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य शासकीय कार्मिकों को अद्यतन सेवा नियमों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा लैंगिक समानता से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी एवं संवेदनशील निर्वहन कर सकें।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊँनी संस्कृति की धरोहर ऐपण प्रतियोगिता में संध्या, गौरांशी, साक्षी ने बाजी मारी --

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आगामी सत्रों में भी विभिन्न प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999