यहां तीन शिक्षकों पर कार्यवाही, तीनो सस्पेंड

खबर शेयर करें -

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के तीन शिक्षक सस्पेंड, लगे कई गंभीर आरोपगुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीनता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

इससे पहले तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सदस्य जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तीनों शिक्षकों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है।गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निलंबित कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री बीते सात जून को आर्य प्रतिनिधि सभाओं की ओर से बनाए गए कुलाधिपति का पत्र लेकर विवि में कुलपति का चार्ज लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों में तैनात तीन शिक्षक विवि के निलंबित कुलपति के समर्थन में आ गए और कुलपति कार्यालय में जबरन घुस आए।

यह भी पढ़ें -  एसएसबी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए सात लाख रुपये, पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया मुक़दमा

तीनों ही शिक्षक करीब 2 घंटे तक निलंबित कुलपति के समर्थन में कुलपति कार्यालय में डटे रहे। आरोप है कि तीनों ही शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के विरुद्ध जाकर कार्य किया और असंवैधानिक रूप से निलंबित कुलपति का समर्थन करते हुए कुलपति कार्यालय में कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीता भी की।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999