कांग्रेस की सभी सीटों पर टिकट हुआ फाइनल, आज होगा ऐलान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी 10 फरवरी को मतदान होना है। चुनावी समर में राजनीतिक दल जोरशोर से उतरने की तैयारी में जुटे हुए है इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा भी टिकट वितरण को लेकर मंथन का दौर जारी है सूत्रों की माने तो कांग्रेस का सभी 70 सीटों पर मंथन हो चुका है लिस्ट तैयार है बस ऐलान होना बाकी है।

लंबे समय से हो रही माथापच्ची के बाद कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड विधानसभा की सभी सीटों पर सहमति बन जाने के बावजूद बुधवार को भी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं कर सकी। जबकि शेष बची 25 सीटों पर सहमति बनाने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने केंद्रीय चुनाव समिति को पैनल सौंप दिए थे। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस गुरुवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी की जगह पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल


फिलहाल पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली में ही रुके रहने को कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, आलाकमान के निर्देश पर सभी नेता दिल्ली में हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जल्द पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विशेष कार्याधिकारी कार्यक्रम क्रियान्वयन उत्तराखण्ड शासन श्री ललित मोहन आर्य ने शनिवार को भीमताल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अलचोना एवं सोनगांव का स्थली निरीक्षण किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999