आज BJP का 45 वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया पार्टी का झंडा, सीएम धामी भी रहे मौजूद

खबर शेयर करें -




देहरादून में आज बीजेपी का 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BJP का 45 वां स्थापना दिवस
देहरादून के भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीसीसीएफ पद पर चार्ज लेने पहुंचे राजीव भरतरी, वन मुख्यालय में बढ़ी हलचल

पीएम मोदी को तीसरी बार PM बनाने का लिया संकल्प : CM
पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा 45 वां स्थापना दिवस काफी खास है। 45 वें दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प लिया है।

Advertisement