ईडी के बाद अब एनआइए की टीम पर हमला, कार में तोड़फोड़; दो अधिकारी घायल

खबर शेयर करें -

, कोलकाता: संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआइए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशानुसार एनआइए टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई।

भूपतिनगर में जांच के लिए जाते समय हमला
एनआइए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआइए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। जब एनआइए दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, उसी समय ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआइए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। खबर है कि एनआइए के दो अधिकारियों को मामूली चोट लगी है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर हादसा: वाहन पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, चार लोग घायल

बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए थे अधिकारी
पुलिस ने कहा कि एनआईए अधिकारी 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि एनआईए अधिकारियों की एक टीम ने आज सुबह मामले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया और वे कोलकाता वापस जा रहे थे, तभी वाहन पर हमला हुआ।

यह भी पढ़ें -  देहरादून:(भर्ती- भर्ती) 124 पदों पर समूह ग़ के पदों पर bharti

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि केंद्रीय पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी भूपतिनगर पहुंच गई है, जहां गिरफ्तार किए गए दो लोगों के साथ एनआईए की टीम भी मौजूद है।

बता दें कि 3 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर में एक कच्चे घर में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने किया राधा स्वामी सत्संग में बने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण

संदेशखाली में ईडी पर हुआ था हमला
शनिवार की घटना ने 5 जनवरी की यादें भी ताजा कर दीं, जब राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान उत्तरी 24 परगना के संदेशखाली इलाके में ईडी अधिकारियों पर हमला किया गया था

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999