उत्तराखंड: परिवार को दिखाने के बहाने ले गया कार…फिर जो हुआ, मालिक के उड़ गए होश!

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक युवक ने दो लोगों पर कार हड़पने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की…जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी जावेद खान ने बताया कि उन्होंने अपनी कार बेचने के लिए करन ढाली नामक युवक से बातचीत की थी। आरोप है कि 26 अक्टूबर 2024 को करन ढाली कार को परिवार वालों को दिखाने की बात कहकर अपने साथ ले गया…लेकिन बाद में न तो कार लौटाई और न ही भुगतान किया।

यह भी पढ़ें -  आप नेता संजय सिंह को झटका, राज्यसभा सदस्य के तौर पर आज नहीं ले सकेंगे शपथ; यह है वजह

पीड़ित का आरोप है कि बाद में करन ढाली ने बताया कि उसने कार चिराग अरोरा को तीन लाख रुपये में बेच दी है। जावेद खान का कहना है कि जब उन्होंने पैसे या कार वापस मांगी तो उन्हें टाल दिया गया और धमकी भी दी गई।

जावेद खान ने बताया कि वाहन अभी भी उनके नाम पर पंजीकृत है। बीमा समाप्त हो चुका है और फास्टैग भी उनके नाम से चल रहा है। ऐसे में वाहन के गलत इस्तेमाल की जिम्मेदारी उन पर आ सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बोर्ड का इस दिन होगा रिज़ल्ट जारी

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999