नैनीताल की नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

नैनीताल न्यूज- सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार दोपहर नैनीझील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ठंडी सड़क के पास झील में शव उतराता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे झील में नाव चला रहे चालकों की नजर पानी में उतराते एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: BJP नेता दुष्यंत गौतम ने गृह सचिव को लिखा लेटर, ऑडियो हटाने की मांग

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999