गौला ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए यातायात रूट डायवर्जन प्लान

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 गौला ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए यातायात रूट डायवर्जन प्लान शहर हल्द्वानी

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 27.08.2024 से 02.09.2024 तक प्रभावी रहेगा।

▪️भारी वाहन हेतु डायवर्जन प्लान

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं नारीमन तिराहा से गोलारोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की होते हुए लालडॉट / ऊँचापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

2- बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन-

  • मोतीनगर से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर से आरटीओर रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओर रोड का प्रयोग कर लालडॉट तिराहे से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे। पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले कोई भी भारी वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें -  रंजना फाऊंडेशन हल्द्वानी द्वारा गरीब बच्चो को बॉटी स्टेशनरी------

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

4- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर /खेडा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए तीनपानी तिराहा से डिबेर कट होते हुए शीतल होटल तिराहे से पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड का प्रयोग कर लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

5- बडी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बडी मण्डी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें -  New Rules 1 June 2025: FD से लेकर LPG तक…, 1 जून से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर सीधा असर

▪️ छोटे वाहनों का डायवर्जन

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर गोलापार, बरेली रोड, रामपुर रोड एवं चोरगलिया रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

2- बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से मंडी तिराहा होते हुए मंगलपड़ाव से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन रामपुर रोड से टीपीनगर तिराहा होते हुए आई०टी०आई० तिराहा से सिंधी चौराहा से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें -  किनसुर मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पति पत्नी और बेटे की हुई मौत।

4- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कुँवरपुर तिराहा / खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए बनभूलपुरा / तीनपानी तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

5- गोलापार रोड (खेडा, कुँवरपुर, कालीचौड़ आदि) से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन खेड़ा चौराहा से गोलापुल होते हुए बनभूलपूरा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

6- गोलापार रोड से हेड़ाखान की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन काठगोदाम थाना वन बैरियर से अपने गन्तब्य को जा सकेंगे।

नोट- नारीमन तिराहा से थाना काठगोदाम वन बैरियर व थाना काठगोदाम वन बैरियर से नारीमन तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999