बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत; पांच महिलाएं घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। असों-भैरूं मोटरमार्ग पर घास लेने जा रही महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक भगवत सिंह बड़ती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कपकोट के असों क्षेत्र में पिकअप वाहन (यूके 02 सीए 0677) ग्रामीण महिलाओं को लेकर घास लेने जा रहा था। इसी दौरान असों-भैरूं मोटरमार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  Nitish Kumar का हाल बेहाल!, IAS अफसर के सिर के ऊपर रख दिया गमला, Video Viral, यूजर्स ने लिए मजे

रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल खटगेड़ा निवासी सुरमा देवी (56) पत्नी स्वर्गीय पुष्कर सिंह और ऐठाण निवासी कमला देवी (32) पत्नी संतोष ऐठानी को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

हादसे में घायल अन्य महिलाओं में उमा शाही (25), तारा देवी (33) और राधा (27) शामिल हैं। सभी घायल स्थानीय क्षेत्र की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें -  सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला कलयुगी हत्यारा बेटा गिरफ्तार

वहीं, चालक भगवत सिंह बड़ती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999