हरिद्वार में दर्दनाक हादसा!,बारात की तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्चे को रौंदा, हुआ हंगामा

खबर शेयर करें -

हरिद्वार से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र में स्टंट कर रहे बारातियों की कार ने मासूम बच्चे को रौंद दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की और बारातियों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन इससे भीड़ और भी ज्यादा आक्रोशित हो गई। बड़ी मश्क्कत से भीड़ को शांत कर बारातियों को छुड़वाया गया। बता दें कि मासूम बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर के एक गांव से भगवानपुर के टकाभरी गांव में बीते दिन गुरुवार को एक बारात आई थी। बताया जा रहा है कि बारात में कुछ युवक शराब के नशे में थे। वो बाग में स्टंट कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कार्यकारणी की हो सकती है घोषणा

इसी बीच 10 साल का विशु कार की चपेट में आ गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया और बरातियों को बंधक बना लिया।

10 साल के बच्चे की हालत गंभीर
जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद बंधक बारातियों को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया गया। इन सब के बीच बच्चे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बच्चे को काफी चोटें आई हैं। शुरुआती उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999