काशीपुर में दर्दनाक हादसा: बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। महादेव कॉलोनी स्थित बरसाती पानी से भरे एक खाली भूखंड में नहाने गए दो छह वर्षीय मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में दोस्त थे और खेलते-खेलते पानी में उतर गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, पुष्पक विहार कॉलोनी निवासी देव (6) पुत्र राजेंद्र और मयंक (6) पुत्र नन्हे बुधवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित महादेव कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में खेलने गए थे। प्लॉट में बरसात का पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे पानी में नहाने उतर गए और गहरे गड्ढे में चले जाने से डूब गए।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों पर बढ़ने लगी ठिठुरन, मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

बच्चों के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो स्थानीय निवासी अमन रुहेला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहले उनके फूफा ने बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण बाहर आ गए। इसके बाद अमन खुद करीब सात फीट गहरे पानी में कूदे। पहली बार में उन्होंने एक बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य बच्चों ने बताया कि एक और बच्चा भी पानी में है। अमन ने दोबारा छलांग लगाकर दूसरे बच्चे को भी बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें -  आज कई रूट डायवर्ट, दशहरे पर यातायात प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ईएमओ डॉ. साक्षी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक दोनों बच्चों की हार्टबीट बंद हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  महिला चिकित्सक ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, हल्द्वानी निवासी सर्जन पति और सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

प्रशासन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खाली भूखंड में लंबे समय से बरसात का पानी जमा था। इसी पानी में नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे गड्ढे में चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999