नैनीताल में दर्दनाक हादसा: वाहन में अंगीठी जलाकर सोए टैक्सी चालक की दम घुटने से मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल न्यूज़– नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचे एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। चालक सुबह वाहन के अंदर कंबल ओढ़े बेसुध अवस्था में मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मनीष गंधार (निवासी सिरोहा यमुनापार, मथुरा उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मनीष गंधार शनिवार को टैक्सी वाहन संख्या यूपी-16 जेटी-8565 से नोएडा से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचा था। रात करीब नौ बजे उसने सूखाताल पार्किंग में वाहन खड़ा किया और ठंड से बचने के लिए वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर कंबल ओढ़कर सो गया।

यह भी पढ़ें -  प्यार में सब कुछ भूलकर युवक ने किन्नर की मांग में भरा सिंदूर

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब चालक नहीं उठा तो पार्किंग कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और वाहन को हिलाकर चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने वाहन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चालक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Dangerous Love: उत्‍तराखंड में सामने आई ऐसी खौफनाक वारदात, जिसके बाद प्यार में पड़ने से पहले हजार बार सोचेंगे

कोतवाल ने बताया कि मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने ठंड के मौसम में वाहन के भीतर अंगीठी या किसी भी प्रकार के जलते ईंधन का उपयोग न करने की अपील की है, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ 10 वर्षीय के बच्चे को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर से बची जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999