अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, पिथौरागढ़ निवासी की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा न्यूज़- जिले के बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके-04-2999 बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें -  अजब हादसा हुआ : शिक्षिका की स्कूटी भिड़ी_हाथी का दांत टूटा, जंगल में भागा..

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुंदन सिंह निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ की मौत हो गई।

वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 21 मार्च को आपके शहर के ताजा भाव

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999