आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: आकाशीय बिजली का कहर! सिडकुल के डालूवाला मजबता में दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित डालूवाला मजबता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल रुड़की के विनय विशाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC द्वारा विभिन्न विभागों के समूह ग के 196 पदों पर आई भर्ती, पढ़े खबर

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Pm Modi Birthday: सीएम धामी ने खास अंदाज में किया पीएम को birthday wish, बोली नए भारत के शिल्पकार

आपदा प्रबंधन टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

प्रशासन ने कहा कि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999