अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, थराली के दो लोगों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे कार   (uk 11TA 3880 ऑल्टो) अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather : 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, ये जिले रेड अलर्ट पर

मृतकों की पहचान दर्शन राम उम्र 54 वर्ष पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम -पास्तोली थराली और दिनेश चन्द्र जोशी उम्र 60 वर्ष पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999