हल्द्वानी में दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामले -महिला चार साल के बेटे संग लापता, 18 वर्षीय युवती भी गायब

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में एक महिला अपने चार वर्षीय बेटे के साथ और एक 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


पहले मामले में प्रेमपुर लोश्ज्ञानी स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी तुषार विश्वास ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी रीतु विश्वास 28 मार्च को सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। उस समय उनका चार वर्षीय बेटा तुषार भी घर पर नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने बेटे को साथ लेकर गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा


मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि महिला और उसके बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।


वहीं दूसरे मामले में कुसुमखेड़ा निवासी 18 वर्षीय युवती 5 मार्च की शाम करीब सात बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें -  चाकू की नोक पर दिया लूट की वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया दो को अरेस्ट, तीसरे की तलाश तेज


एसओ सुशील जोशी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999