घर में खूनी खेल!, कैमरे में कैद हुआ Youtuber परिवार का हिंसक चेहरा, अश्लीलता से पुराना नाता

खबर शेयर करें -

 

youtube-mahak-pari-sambhal-fight

Youtuber Mahak Pari Fight Sambhal: चर्चित यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दोनों कानून के घेरे में आ गई है। घटना मंगलवार शाम की है। इस दौरान बच्चों के विवाद ने एक भयंकर रूप ले लिया। जिसके चलते लाटी और डंडे और पत्थर भी बरसे। जिससे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

घर में खूनी खेल!, कैमरे में कैद हुआ यूट्यूबर परिवार का हिंसक चेहरा Youtuber Mahak Pari Fight

दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव का है। यहां यूट्यूबर महक और परी की आठ साल की बहन नेहरुल निशा और पड़ोस के रहने वाले सात साल के जोहन के बीच खेलते समय मामूली सी कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें -  अंतरराष्ट्रीय तानसेन समारोह में ध्रुपद जुगलबंदी गायन की प्रस्तुति देंगे उत्तराखंड के युगल दंपति ।

यूट्यूबर महक-परी का नया विवाद

बच्चों की लड़ाई से शुरू हुए ये छोटी सी कहासुनी बड़ों की लड़ाई में तब्दील हो गई। आठ बजे तक विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

जिसमें यूट्यूबर महक हाथ में लाठी लेकर पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज करती नजर आती है। तो वहीं महक-परी की मां और छोटा भाई छत से पड़ोसियों पर पत्थर बरसाते हुए भी नजर आए। स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

पड़ोसी महिला बिल्किस जहां ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने यूट्यूबर्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका बताया कि रात के वक्त महक, परी और उनके पिता सरफराज उनके घर में घुसे और हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी खराब रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

बिल्किस के बेटे नूरे हसन, गुले हसन, बहू शाइस्ता और मासूम जोहन को यूट्यूबर के परिवार ने बुरी तरह पीटा। नूरे हसन को भी गंभीर चोटें आई हैं।

mahak pari

महक-परी के पिता का भी फटा सिर

दूसरी पक्ष की बात सुने तो महक-परी के पिता सरफराज का भी सिर फट गया है। लहूलुहान पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप मढ़ा जा रहा हैं।

विवादों और अश्लीलता से पुराना नाता

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों महक और परी सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी दोनों पर सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट डालने के आरोप लगते आए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी किया था।

यह भी पढ़ें -  भवाली युवा महोत्सव 2025: कला, सेवा और पुरस्कारों का भव्य संगम: 300+ प्रतिभाओं का अद्वितीय संगम, कल होगा विजेताओं का ऐलान।dekhe video

बातचीत कर दोनों पक्षों ने सुलझाया मामला

इसके साथ ही यूट्यूबर का मुरादाबाद में एक युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट करने का भी विवाद काफी वायरल हुआ था। यूट्यूबर के पिता सरफराज की तहरीर पर फिलहाल मुकदमा दर्ज हो गया है। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज करवा दी है। हालांकि अब दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। मामले की जांच के बाद दोनों पक्षों ने बातचीत कर मामला सुलझा लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999