57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस ने नशे पर कड़ा प्रहार किया है। रामनगर में एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 57 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।


57 किलो गांजे के साथ पुलिस और एसओजी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहाड़ से गांजा लाकर रामनगर में महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपी हरजाप सिंह उर्फ जेपी निवासी नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर, ईश्वर सिंह निवासी सीलीतल्ली, थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ नाबालिक के साथ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज

कट्टों में मंडुआ होने की बात की चेकिंग होने पर हुआ खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद, प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने आमडंडा के पास एक कार को रोका। कार में कुछ बोरे रखे हुए थे जब पुलिस नेपूछा कि बोरे में क्या रखा हुआ है तो चालक व सवार व्यक्ति ने वाहन में रखे कट्टों में मंडुआ होने की बात कही। लेकिन पुलिस को शक हुआ और उन्होंने कट्टे खोलकर देखा। जिसमें से 57 किलो गांजा निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Advertisement