​नैनीताल: SIR कार्यक्रम के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी, पोलिंग बूथों पर BLO के पास सूची उपलब्ध

खबर शेयर करें -

*मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एवं राजनीतिक दलों को वितरण*

*हल्द्वानी, 06 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)*

जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का आयोजन किया गया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी द्वारा अवगत कराया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत *मंगलवार, 06 अक्टूबर को जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों (Polling Booth) पर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन* कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक-एक प्रति समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के पास उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी , अवैध कब्जे ध्वस्त

अंतिम प्रकाशन के पश्चात जनपद नैनीताल में *कुल 6,97,547 मतदाता* पंजीकृत हैं।

नियमानुसार पंजीकृत राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में आज जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक विधानसभा-वार मतदाता सूची की एक-एक प्रति वितरित की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट  ए.पी. बाजपेयी ने बताया कि इसके उपरांत भी यदि कोई पात्र व्यक्ति जिसने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहता है, तो वह अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर अथवा निर्वाचन आयोग के ऐप / पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकता है।

यह भी पढ़ें -  तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से ऑटोरिक्शा में बैठे पांच लोगों की दर्दनाक मौत

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी  हंसादत्त पांडे भाजपा से  मनीष पाल,  हरिमोहन अरोड़ा, कांग्रेस से  संजू उप्रेती, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश कुमार, आईएनसी से  मनोज शर्मा, शिवसेना से  रूपेन्द्र नागर सहित सभी दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999