UKSSSC ने रद्द की 13 परिक्षाएं, अब नए सिरे से होगा आवेदन

खबर शेयर करें -

UKSSSC पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद अब उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए आयोजित होने वाली 13 भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। अब ये परिक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।


दरअसल उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले साल जून से लेकर इस साल फरवरी तक 13 भर्तियों के विज्ञापन जारी किए थे। इनमें समूह-ग के भी 5363 पदों पर भर्तियां की जानी थी। सरकार ने इस भर्तियों को अब राज्य लोक सेवा आयोग के पास भेज दिया है। ऐसे में UKSSSC ने परिक्षा के विज्ञापन रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें पुलिस कांस्टेबल, लेखपाल-पटवारी जैसी भर्तियों में एक लाख से ऊपर युवाओं ने आवेदन किए थे।

यह भी पढ़ें -  डीजीपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले 14 ठग गिरफ्तार


इसके बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के जरिए इन परिक्षाओं को कराने की तैयारी हो रही है। अब नए सिरे से राज्य लोक सेवा आयोग इनका विज्ञापन निकालेगा। सभी उम्मीदवारों को दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आयोग जल्द ही भर्तियों का कैलेंडर जारी करने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999