दून यूनिवर्सिटी में छात्राओं का हंगामा, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

खबर शेयर करें -

doon university hungama

देहरादून की दून यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने हॉस्टल की मेस के खाने को लेकर देर रात जमकर हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि मेस में परोसे गए खाने में कीड़े मिले, जिसके बाद छात्राओं में नाराजगी फैल गई।

पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

छात्राओं ने किया VC के आवास का घेराव

खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराज छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में छात्राएं एकजुट होकर यूनिवर्सिटी की कुलपति (VC) के आवास के बाहर पहुंचीं और वहां जमकर हंगामा किया। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल की मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के नियम, 2 साल बाद कोर्ट की मंजूरी जरूरी

छात्राओं ने की कार्रवाई की मांग

देर रात खाने में कीड़े मिलने की बात सामने आने के बाद छात्राओं का गुस्सा और बढ़ गया। छात्राओं ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मेस के खाने की गुणवत्ता में सुधार की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999