नैनीताल में होलिका दहन पर हंगामा, तय जगह पर मोहम्मद रफी ने रख दी वॉशिंग मशीन; बढ़ा तनाव

खबर शेयर करें -

नैनीताल। शहर के तल्लीताल धोबीघाट क्षेत्र में होलिका दहन के लिए चयनित स्थल पर विशेष समुदाय के व्यक्ति की ओर से वॉशिंग मशीन रखने पर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष सार्वजनिक स्थल से वॉशिंग मशीन हटाने की मांग करता रहा तो दूसरा पक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा। रात खड़े हुए विवाद ने अगले दिन सांप्रदायिक रंग ले लिया। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते विवाद शांत कर लिया।पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर मशीन रखने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक तल्लीताल धोबीघाट क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। देर रात आयोजन स्थल पर क्षेत्र में ही रहने वाले धोबी द्वारा वॉशिंग मशीन रखी होने से लोग भड़क गए। लोगों ने धोबी से मशीन हटाने को कहा तो वह मना करने लगा। हंगामा होने पर रात पुलिस ने पहुंच किसी तरह मामला शांत करवाया।मंगलवार दोपहर लोगों ने सार्वजनिक स्थल पर फिर से वॉशिंग मशीन रखी देखी तो माहौल गरमाने लगा। देखते ही देखते क्षेत्रवासी एकत्रित हुए तो माहौल सांप्रदायिक लेने लगा। लोगों ने आरोप लगाए कि जानबूझ कर होली के त्योहार में खलल डालने के उद्देश्य से सार्वजनिक रास्ते पर मशीन रखी गई है। आरोपित बीते कई वर्षों से उक्त स्थल पर ही वॉशिंग मशीन रखे होने की बात करते हुए अड़ा रहा। पुलिस धोबी को हिरासत में लेकर थाने ले आई तो मामला शांत हुआ।एसओ मनोज नयाल ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने मोहम्मद रफी को सार्वजनिक स्थल से मशीन हटा लेने के निर्देश दिये थे। जिसके बावजूद अगले दिन मशीन रास्ते पर रखी होने से विवाद खड़ा हुआ। जिसके विरुद्ध बीएनएस की धारा-172 के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर कुसुमखेड़ा- कमलुवागांजा रोड के नागरिकों ने उठाई पारदर्शिता की मांग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999