उर्मिला सनावर ने खोले गिरफ्तारी के राज!, कहा, ’25 लाख और स्कॉर्पियो का दिया गया लालच…’

खबर शेयर करें -



अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज नार्को टेस्ट को लेकर अपनी सहमति देने के लिए कोर्ट पहुंचीं है। इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर को नार्को टेस्ट से करीब 12 घंटे पहले उन्हें सहारनपुर से हिरासत में लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी का लालच दिया गया था। साथ ही 26 तारीख को कोर्ट नहीं पहुंचने के लिए भी कहा गया था।

उर्मिला सनावर ने खोले गिरफ्तारी के राज
उर्मिला ने अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताते हुए उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने रानीपुर थाने की पुलिस पर घर की रेकी करने, सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क से छेड़छाड़ करने तथा बिना उचित जानकारी दिए हिरासत में लेने जैसे आरोप लगाए। नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  प्रेमी संग दो बेटियों ने भाई के साथ मिलकर पिता को सुलाया मौत के घाट

स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये के ऑफर का आरोप
कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके खिलाफ अचानक मुकदमा दर्ज किया गया और सुबह पुलिस की कई गाड़ियां उनके घर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी से पहले डीएस रावत नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये लेने का प्रस्ताव दिया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से झुमके लूटे, CCTV में कैद हुए बदमाश, आरोपियों की तलाश में पुलिस

ऑफर ठुकराने पर दर्ज किया मुकदमा
उर्मिला का कहना है कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उर्मिला सनावर ने अपने बयान में अंकिता भंडारी हत्याकांड और नीलम हत्याकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उनके नार्को टेस्ट से कई बड़े राज सामने आ सकते हैं।

पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल
उन्होंने सरकार से सवाल उठाते हुए कहा कि अलग-अलग मामलों में कार्रवाई के मानकों में अंतर क्यों दिखाई देता है। उर्मिला ने सुरेश राठौर से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार साल से न्याय के लिए संघर्ष करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां भ्रष्टाचारी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

उर्मिला सनावर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तारी के दौरान उनकी तबीयत, अस्थमा और दवाइयों का भी ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने ये भी कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं और चाहती हैं कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आए।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999