उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर

खबर शेयर करें -

रामनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा टेड़ा गांव के पास उस समय हुआ, जब बाइक सवार युवक एक वाहन को ओवरटेक कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

मृतक की पहचान रवि खत्री पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि खत्री अपने साथी 22 वर्षीय सुमित बोरा पुत्र जशवंत बोरा, निवासी बासिटीला के साथ बाइक से जा रहा था। टेड़ा गांव के पास ओवरटेक करते समय बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर हाई कोर्ट के सख्त रवैया के बाद इस अधिकारी पर गिरी गाज

हादसे के तुरंत बाद उनके साथ चल रहे अन्य युवकों ने दूसरी बाइक से दोनों घायलों को रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रवि खत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित बोरा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि सुमित के सिर में गंभीर चोट आई है और उसके कान से खून बह रहा था।

यह भी पढ़ें -  मोतीनगर से मेहनत की कमाई पर चोरों का डाका -रातोंरात मजदूर की बाइक उड़ा ले गए चोर

बताया गया कि रवि खत्री अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं, जबकि एक की पढ़ाई चल रही है। रवि की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक साल की मासूम बेटी है। हाल ही में उसके पिता हीरा सिंह ने उसके लिए दूध की डेयरी खोली थी। परिवार में अप्रैल माह में रवि की एक बहन की शादी भी प्रस्तावित थी।

यह भी पढ़ें -  पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत! इंडिगो फ्लाइट में 227 यात्रियों की जान की नहीं की परवाह

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999