उत्तराखंड: यहां प्रेमिका से मिलने देर रात उसके गांव पहुंचे युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या

खबर शेयर करें -

प्रेमिका से मिलने देर रात उसके गांव पहुंचे युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और साथ आए दोस्त को भी अधमरा कर दिया। आरोप है कि किशोरी के ही मोबाइल से फोन कर परिजनों ने रविवार रात युवक को धोखे से गांव बुलाया था।

युवक अपने दोस्त के साथ जैसे ही गांव पहुंचा दोनों को दबोच कर एक कमरे में बंद कर दिया और पूरी रात लाठी-डंडों से पीटा। हत्यारोपियों ने सुबह खुद ही फोन कर युवक के परिजनों को बेटे को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़-करोड़ो की अवैध लकड़ी अलग अलग जगह से की बरामद

धनपाल लाल की पड़ोसी गांव खोलगढ़ की सामान्य जाति की लड़की से छह माह से मित्रता थी। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उनका पारा चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने लड़की को कई बार केतन से बात नहीं करने की चेतावनी भी दी लेकिन वह नहीं मानी।

यह भी पढ़ें -  अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर,30 साल का कब्ज़ा 4 घंटे में ढहाया – मचा हड़कंप

रविवार रात परिजनों ने लड़की को दबाव में लेकर केतन को फोन कर गांव बुलाने को कहा। रात करीब साढ़े 11 बजे केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी (22) पुत्र दिनेश डिमरी के साथ बाइक लड़की के गांव पहुंच गया। पहले से घात लगाकर बैठे नाबालिग के परिजनों ने दोनों के लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पिता धनपाल लाल ने बताया कि सुबह उन्हें बेटे के नंबर से फोन आया तो उन्हें केतन के घर पर नहीं होने का पता चला। फोन केतन की जगह किसी और की आवाज थी। फोन करने वाले धमकाते हुए कहा कि अपने बेटे को यहां से उठाकर ले जाओ।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग न्यूज़ -सैफ अली खान पर हुआ जान लेवा हमला, इस अस्पताल में हुई सर्जरी

सामने केतन और उसके दोस्त को अधमरा कर दिया। अस्पताल में केतन की मौत हो गई। दिवाकर को जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। लंबगांव के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवराम ने बताया कि आरोपी यशवीर सिंह निवासी खोलगढ़ के विरुद्ध एससीएसटी के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999