लालकुआं में दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत, परिचालक गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ट्रेलरों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर में सहारनपुर निवासी दीपक पुत्र बैनी सिंह ने बताया कि उसका भाई धीरज सिंह (37 वर्ष) पुत्र बैनी सिंह, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), सोमवार सुबह तड़के ट्रेलर संख्या HR67F-4990 लेकर बरेली से लालकुआं की ओर खाली वाहन लेकर आ रहा था।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत का पोस्ट, सीएम धामी की धान रोपाई को बताया राहुल गांधी की कॉपी

आरोप है कि जब उसका ट्रेलर सुभाषनगर श्मशान घाट से लगभग 200 मीटर आगे पहुंचा, तभी पंतनगर की ओर से सामान से भरा ट्रेलर संख्या UP25TA-6815 तेज गति और कथित रूप से गलत दिशा में आते हुए धीरज के ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि धीरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर में सवार परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल हाई कोर्ट को धमकी भारा ई मेल पुलिस हाई अलर्ट पर

मृतक के भाई दीपक ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों ट्रेलरों को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटना का ई-डार (e-DAR) भी तैयार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999