उत्तराखंड: अग्निवीर और जेसीओ/ओआर भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, 1 से 12 जून तक होगी ऑनलाइन परीक्षा

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़– भारतीय सेना ने अग्निवीर तथा जूनियर कमिश्नड ऑफिसर/अन्य रैंक (जेसीओ/ओआर) भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) की समय-सारणी जारी कर दी है। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है।

सेना की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन देश के 206 शहरों में बनाए गए 403 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से भारतीय सेना अग्निवीर और जेसीओ/ओआर की विभिन्न सैन्य श्रेणियों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।

यह भी पढ़ें -  बुंगाछीना : अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

बताया गया है कि इस बार परीक्षा में कुल 22 अलग-अलग भर्ती श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से समय रहते अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील की है। साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में हाईवे किनारे 135 दुकानों पर चला वन विभाग का लाल निशान, 31 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999