उत्तराखंड- ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

खबर शेयर करें -

उद्यम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से न केवल उनके परिवार में मातम पसरा है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के मल्ला गरका गांव के निवासी थे। वर्तमान में वे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है।
बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी। ड्यूटी पर जाने से पहले वे सुबह उठे, सामान्य दिनचर्या के अनुसार भोजन किया और फिर आराम करने के लिए सो गए। दोपहर में भी वे उठे, खाना खाया और पुनः विश्राम करने चले गए। उस समय तक सब कुछ सामान्य लग रहा था।

रात करीब 10 बजे, जब उनकी ड्यूटी का समय नजदीक आया और वे नहीं जागे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ : आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आज सीएम करेंगे हवाई सर्वेक्षण, स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -  बादल फटने से उत्तरकाशी में भारी तबाही, प्रशासन मौके पर ।देखे वीडियो

सहकर्मियों के अनुसार, संजय खाती एक जिम्मेदार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे। उनके अचानक निधन से विभाग को गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस लाइन में पोस्टमार्टम के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

वहीं, इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999