विशेष समुदाय के युवक पर लड़कियों का शोषण करने का आरोप, व्यापारियों ने किया बाजार बंद, कोतवाली का किया घेराव

खबर शेयर करें -

 

विशेष समुदाय के युवक पर लड़कियों का शोषण करने का आरोप, व्यापारियों ने किया बाजार बंद, कोतवाली का किया घेराव

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। भीमताल में एक विशेष समुदाय के युवक पर पहचान छिपाकर क्षेत्र की लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका शोषण करने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया।

विशेष समुदाय के युवक पर लड़कियों का शोषण करने का आरोप

आरोप है कि भीमताल के एक विशेष समुदाय का एक युवक अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को प्यार के झांसे में लेकर उनका शोषण करता था। यही नहीं युवक पर लड़कियों का शारीरिक, मानसिक और उनका आर्थिक शोषण करने के भी आरोप है। शिकायत दर्ज कराने के बाद ही युवक की गिरफ्तारी म होने से स्तन्य लोग नाराज हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ घास काट रही बहू के सामने सास पर गुलदार का हमला, मौके पर दर्दनाक मौत

स्थानीय व्यापारियों ने किया बाजार बंद

गुस्साए स्थानीय व्यापारियों ने भीमताल बाजार भी पूरी तरह बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्गों पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। व्यापारियों ने हिंदू संगठन के साथ मिलकर कोतवाली का घेराव किया।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर-एक हफ्ते से लापता निजी अस्पताल की नर्स का कंकाल रुद्रपुर से सटे यूपी क्षेत्र से बरामद,सनसनी

थाने के बहार हंगामा

थाने के बाहर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवभूमि की लड़कियों के साथ ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो पूरे जनपद में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जायेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999