हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड

खबर शेयर करें -

लालकुआं। भोपाल में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग अंडर-11 चैंपियनशिप में मोटाहल्दू निवासी युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। रूद्र ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक अपने नाम किया।

आयोजकों के अनुसार, रूद्र जोशी इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रूद्र ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया

यह भी पढ़ें -  हल्‍द्वानी में तहसील के सरकारी क्वार्टर में लगी आग, होमगार्ड आवास का सामान जलकर खाक

रूद्र की सफलता के पीछे उनका नियमित अभ्यास, अनुशासन और तैराकी के प्रति समर्पण रहा है। उनके प्रशिक्षकों और परिवार ने भी उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लंबे समय से तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे रूद्र ने कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया।

रूद्र की इस उपलब्धि पर उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर खेल सुरेश चंद्र पांडे, चीफ कोच गौरव चंद, कोच दयाल सिंह फर्शवाण, वर्तमान कोच कर्मवीर डांगर, सेंट थेरेसा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर राजेश, स्कूल कोच इंद्र कार्की, प्रशिक्षण केंद्र स्विमिंग के हनी वार्टर पार्क के स्वामी अतुल पाठक समाजसेवी विक्की पाठक शेखर कांडपाल और रनिंग कोच महेश फर्त्याल ने उन्हें एवं उनके परिजनों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  एमबीपीजी हल्द्वानी की परीक्षा में छात्र संघ पदाधिकारी और छात्रा नकल करते पकड़े गए…

,
खेल प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने कहा कि रूद्र की यह उपलब्धि उत्तराखंड के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सभी ने रूद्र के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कांग्रेस पार्टी ने लालकुआं क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999