
उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं शुक्रवार को देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की गहरी खाई में कर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कर प्रारंभ किया गया तथा तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
बतायाजाता है सांय समय लगभग 08ः10 बजे की है जब गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्वीफ्ट कार वाहन संख्या-PB-01F-1733 जो गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही थी, स्थान हेल्कुगाड से 200 मीटर आगे गंगनानी की तरफ वाहन अनियंत्रित होकर रोड से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उक्त वाहन में चालक सहित कुल 05 यात्री सवार थे। जिसमें 02 यात्री (01 पुरूष, 01 महिला) की घटना स्थल पर मृत्यु हुई है, तथा 02 यात्री, 01 वाहन चालक (02 पुरूष, 01 महिला) घायल हुये है। घायल यात्रियों को 03 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है। उक्त घायल यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। मृतकांे के शव को खाई से निकाल कर मॉर्चरी वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया जा रहा है। पुलिस द्वारा शवो का पंचायतनामा आदि अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
मृतकों का विवरण-
1- श्रीमती लक्ष्मी दामोधर रामटेककर पत्नी श्री दामोधर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 67 वर्ष, निवासी- नागपुर, महाराष्ट्र।
2- श्री दामोधर हरीराम जी रामटेककर पुत्र श्री नामालूम, उम्र 77 वर्ष, निवासी -नागपुर, महाराष्ट्र।
घायलो का विवरण-
1- श्री विमल कुमार पुत्र श्री बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी- भुवनेष्वर, उडीसा।
2- श्रीमती उपासना पत्नी श्री विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी- भुवनेष्वर, उडीसा।
3- श्री यषवीर पुत्र श्री बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी- पंजाब।
(वाहन चालक)
उक्त घटना में एस0डी0आर0एफ0/पुलिस/राजस्व/स्वास्थ्य टीम एवं 03 एम्बुलेंस/01 मॉर्चरी वाहन तैनाती थी।


