उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- कल सुबह आएगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों की बढ़ी धड़कन

खबर शेयर करें -

रामनगर– उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित करेगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती सुबह 10 बजे आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी। छात्र अपना परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गुलदार का हमला, इलाके में दहशत

बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक छात्र को हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 10वीं में 1,12,266 छात्र और कक्षा 12वीं में 1,02,986 छात्र शामिल हुए, यानी कुल मिलाकर दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
अब सभी छात्रों और अभिभावकों की नजरें 25 अप्रैल को आने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999