उत्तराखंड- (ब्रेकिंग) यहाँ हुई दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें -

 

पिथौरागढ़ जिले के नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के घिघरानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस नृशंस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  Mansa Devi Stampede: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत!, कई घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने किसी बात को लेकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) केएस रावत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की तलाश/पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें -  डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

फिलहाल इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999