बिरयानी के बाद खा लिया तरबूज…और खत्म हो गया पूरा परिवार!, मरने से पहले बताई उस रात की कहानी

खबर शेयर करें -

 

Mumbai Watermelon Death four-family-members-die after eating watermelon

Watermelon Vs Biryani in Mumbai: तरबूज खाने से किसी की जिंदगी जा सकती है ये आपने सोचा भी नहीं होगा। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली घटना मुंबई से सामने आ रही है। यहां एक परिवार ने रात के खाने के बाद तरबूज खा लिया। जिसके बाद सभी की दुखद मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

डिनर में बिरयानी के बाद खा लिया तरबूज…और खत्म हो गया पूरा परिवार!

महाराष्‍ट्र के मुंबई में एक पर‍िवार के चार लोगों की तरबूज खाने के बाद मौत हो गई। दरअसल ये पूरा मामला मुंबई के पायधुनी इलाके की है। यहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों की रहस्यमय मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मस्जिद को लेकर बवाल,भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल और नसरीन डोकाडिया के घर शनिवार की रात घर पर पार्टी का आयोजन था। पारिवारिक जमावड़ा था जिसमें बिरयानी बनाई गई। रात करीब 10 बजे नौ लोगों ने मिलकर बिरयानी खाई। जिसके बाद मेहमान अपने-अपने घर लौट गए। सबकुछ सामान्य था। किसी को पता भी नहीं था कि इसके बाद एक हंसमुख परिवार खत्म हो जाएगा।

उस रात 1.30 बजे क्‍या हुआ?

मेहमानों के जाने के बाद 1:30 बजे के करीब अब्दुल्ला, उनकी पत्नी नसरीन और दोनों बच्चों ने तरबूज खाया। मरने से पहले अब्दुल्ला ने होश में आकर डॉक्टरों को बताया कि तरबूज खाने के बाद चारों की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। सभी को तेज उल्टी और दस्त लग गए। पहले परिवार को लगा कि सामान्य फूड पॉइजनिंग है। परिवार ने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया और सभी ने दवाइयां खाई।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस: लव ट्राइऐंगल के चलते गई थी युवती की जान, पुलिस ने किया पर्दाफाश

सुबह तक हालत हो गई खराब

हालांकि स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सभी को उल्टी-दस्त के साथ कमजोरी और बेचैनी और भी ज्यादा होने लगी। सुबह तक हालत काफी खराब हो गई। जब इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तो तुरंत उसी मंजिल पर रहने वाले डॉक्टर को बुलाया गया। सीपीआर देने की कोशिश की गई लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।

चादर में लपेटकर अस्‍पताल ले जाया गया

सभी को चादर में लपेटकर अस्‍पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक-एक करके चारों की हालत काफी नाजुक होती चली गई। जिससे सभी की मौत हो गई।

अस्‍पताल में अब्‍दुल्‍ला ने होश में आकर बताई रात की कहानी

हालांकि अब्दुल्ला को कुछ समय के लिए होश आया। हालांकि मरने से पहले अब्दुल्ला ने होश में पुलिस और डॉक्टरों को उस रात की कहानी बताई जो अब जांच का आधार बन गई है। उसने बताया कि बिरयानी खाने के बाद परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया था। इसी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें -  पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

क्‍या है मौत की असली वजह?

इस मामले के बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या बिरयानी में कोई गड़बड़ी थी?या फिर तरबूज में जहर मिला था? या दोनों के साथ सेवन से शरीर में कोई रासायनिक प्रतिक्रिया हुई जो सभी के लिए जानलेवा साबित हो गया। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है। साथ ही बचा हुआ तरबूज का आधा हिस्सा भी जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस की माने तो मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999