उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें -  पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक हिंदू श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा पर रोक, 77 श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे देवदर्शन

उन्होंने बताया कि पहले चरण में ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ के तहत आवास और परिवार से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है। अब नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना कर इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी निभाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आंकड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और इनका उपयोग केवल योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999