उत्तराखंड- यहाँ शादी से पहले लापता युवती की लाश गंगनहर में मिली, घर की खुशियां मातम में बदलीं

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से कुछ दिन पहले लापता हुई युवती का शव गंगनहर से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की निवासी थी और उसकी शादी 6 मई को राजस्थान के एक युवक के साथ तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और परिवार खुशियों में डूबा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  VIDEO: विक्ट्री परेड में Rohit-Virat के ‘ब्रोमांस’ ने बांध दिया समां, दोनों ने साथ में उठाई ट्रॉफी

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने 26 अप्रैल को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बावजूद कई दिनों तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।

इसी बीच गंगनहर के मोहम्मदपुर झाल से एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान लापता युवती के रूप में हुई। यह खबर मिलते ही परिवार पूरी तरह टूट गया।

यह भी पढ़ें -  एसडीआरएफ के घंटो की सघन तलाशी के बाद भी नहीं चला अनुष्का का पता

जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ हेली सेवा जून तक के लिए फुल, 31,450 सीटें चंद घंटों में बुक

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999