





हल्द्वानी
समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड द्वारा हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार से की गई
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिषद श्री रामचंद्र गौड़ द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों हेतु खेल प्रतियोगिता का आरम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्धन सक्रिय जीवन शैली को प्रोत्साहन व आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिक सम्मान व खेल समारोह के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में फुटबॉल प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, व बैडमिंटन प्रतियोगिता भी कराए गए फुटबॉल प्रतियोगिता में हल्द्वानी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा टीम को 9-0 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की की इसी प्रकार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हल्द्वानी टीम ने रामनगर टीम को 2-1 से पराजित कर जीत दर्ज की बैडमिंटन प्रतियोगिता में 70 प्लस श्रेणी में श्री हरि मोहन आर्य विजेता रहे महिला 60 वर्ष आयु में श्रीमती राजश्री तिवारी विजेता रही इसी प्रकार पुरुष 60 वर्ष श्रेणी का फाइनल मुकाबला श्री अरविंद पांडे व श्री नवीन चंद पाठक के मध्य होना शेष है कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक वक्ताओं द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके ताकि हमारे सभी वरिष्ठ नागरिक और भी सशक्त हो सके इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हमारे वरिष्ठ नागरिकों को 30 अप्रैल बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जाएगा
कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार डब्बू अध्यक्ष मंडी परिषद श्रीमती शांति भट्ट सांसद प्रतिनिधि अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति श्री भुवन भास्कर पांडे अध्यक्ष गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन श्री लीलाधर पांडे कर्नल श्री वीएस रौतेला अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण व उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक श्री नवीन चंद वर्मा श्रीमती शांति मेहरा हरक सिंह नेगी के अलावा समाज कल्याण विभाग के निदेशक डॉ संदीप तिवारी अपर सचिव प्रकाश चंद श्री गर नौटियाल संयुक्त निदेशक श्रीमती पूजा नेगी मुख्य वित्त नियंत्रक जगमोहन सिंह कफोला उपनिदेशक श्री वासुदेव आर्य श्री के आर जोशी सहायक निदेशक श्रीमती आराधना त्रिपाठी योजना अधिकारी सहित विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ नागरिकआदि उपस्थित रहे


