उत्तराखंड-यहां डीएम व एसएसपी ने जेल में मारा छापा,मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका व एसएसपी अजय सिंह ने देर रात सुद्धोवाला जेल में अचानक छापा मारा। इस दौरान जेल में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। बताया जा रहा है कि यह छापा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मारा गया, लेकिन अचानक छापा मारने का कारण पता नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -शराबतस्करी को लेकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी जेल में बंद हैं गुप्ता बंधु
सूत्रों की मानें तो बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में उत्तराखंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक सुर्खियों में रहने वाले अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) भी इसी जेल में बंद हैं।

आरोपितों को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिलने की बात भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जा रहीं हैं। कयास लगाए जा रहें हैं। इसी बात की जांच के लिए यह छापा मारा गया है।

यह भी पढ़ें -  छात्रों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से कार सवार एक की मौत, तीन अन्य घायल

दूसरी ओर रविवार को कुछ लोग गुप्ता बंधुओं से भी मिले हैं। गुप्ता बंधुओं से मिलने वालों की भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक हुई जांच में कोई अनियमितता अधिकारियों के सामने नहीं आई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जो भी रिपोर्ट होगी। वह संयुक्त रूप से उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। अभी कार्रवाई पूर्ण नहीं हुई, इसलिए कुछ ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी

Advertisement