उत्तराखंडः पहाड़ में सब्जी के बहाने गांजा तस्करी, दो चचेरे भाई गिरफ्तार

Ad
खबर शेयर करें -
पहाड़ में सब्जी के बहाने गांजा तस्करी, दो चचेरे भाई गिरफ्तार

Almora News: थाना सल्ट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी कर रहे दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपी पिकअप वाहन में सब्जियों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चिमटाखाला–मरचूला मार्ग पर एक पिकअप वाहन (संख्या यूके-01-सी-0780) को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में सब्जियों के साथ दो कट्टों में 16.895 किलो गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : ऑटो चालकों को पहननी होगी वर्दी और आईकार्ड, जिलाधिकारी वंदना सिंह की ओर से पांच सूत्रीय एसओपी जारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय विशाल सिंह और 19 वर्षीय भूरे सिंह के रूप में हुई है। दोनों ग्राम वजीरगंज रेहडिया, थाना वजीरगंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी हैं और वर्तमान में रामनगर में रह रहे थे।

सराईखेत से ला रहे थे गांजा

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सराईखेत से गांजा खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में शिक्षा, प्रशासन और GST टीमें ने एक साथ शहर के बुक सैलरो में की छापेमारी, मिली कई कमियां

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, संजू कुमार और कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999