उत्तराखंड-यहां दो युवकों के ऊपर गिरी अकाशीय बिजली, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली गिर ग। इस हादसे में दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक कल 19 मई को रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास दो युवकों पर बिजली गिरने के कारण दोनों झुलस गए हैं। इस सूचना पर एएसआई हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में आम लोगों को समय से पेयजल आपूर्ति हो सके इस बात को ध्यान में रखते डीएम ने ली बैठक

घायलों में सागर नौटियाल पुत्र जगदम्बा प्रसाद, 23 वर्ष व हिमांशु नौटियाल पुत्र पारेश्वर प्रसाद, 29 वर्ष निवासी सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999